द फॉलोअप डेस्क
रांची के धुर्वा स्थित हटिया डैम में बुधवार को एक युवती का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक पानी में तैरते शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला और कब्जे में लिया।.jpeg)
पुलिस ने घटनास्थल से एक लावारिस बैग भी बरामद किया है, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के जरिए मृतका की पहचान रिया कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने पहचान के आधार पर परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।.jpeg)
फिलहाल प्ताल्गाने की कोशिश की जा रही है कि युवती ने आत्महत्या की है या यह हत्या का मामला है। वहीं पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती डैम तक कैसे पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है, तब तक पुलिस स्थानीय लोगों और युवती के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है।