logo

क्रिकेट विवाद से भड़की हिंसा : बीजेपी नेता अनिल पाण्डेय के घर के बाहर फायरिंग, चाकूबाजी के बाद पथराव

bjp_now_incident.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा नेता अनिल पाण्डेय के घर के बाहर फायरिंग और पथराव की घटना हुई।  पंडरा ओपी क्षेत्र के बैंक कॉलोनी स्थित विकास नगर में आज दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर भाजपा नेता अनिल पाण्डेय के आवास के बाहर गोलीबारी हुई। इसके बाद पथराव भी किया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वारदात के संबंध में मिली के अनुसार ओटीसी ग्राउंड पर क्रिकेट को लेकर युवकों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें एक युवक को कुछ युवकों ने मारा पीटा था। इसके प्रतिशोध में आज घटना से आक्रोशित मधुकम के रहने वाले आर्यन मेहता और मोनू खलखो बदले की भावना से कुछ युवकों के साथ विकास नगर पहुंचे और मंतोष पाण्डेय के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर जमकर पथराव किया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, कोतवाली डीएसपी, सुखदेव नगर थाना प्रभारी और पंडरा ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।खबर लिखे जाने तक सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस संबंध में सिटी एसपी का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे। फिलहाल चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर, मंतोष और उनके साथियों से सुखदेव नगर थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Ranchi firingBJP leader house attackCricket dispute violenceRanchi crime newsSukhdev Nagar incidentStone pelting and firingKnife attack RanchiJharkhand law and orderGang clash RanchiOTC ground disputePandara OP area violenceVikas Nag