logo

मांगें नहीं मानी गयी तो 12 अगस्त से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाएंगे राज्य के 10,000 लिपिक

lipik.jpg

रांची : झारखंड के करीब 10000 लिपिक 12 अगस्त से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जायेंगे। इस बाबत, झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के बैनर तले लिपिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। मोर्चा के लिपिकों की मुख्य रूप से दो मांगें हैं जिनमें निम्नवर्गीय और उच्चवर्गीय लिपिकों के पदों का एकीकरण तथा उनका ग्रेड पे 2400 किए जाने की मांग शामिल है। इसके अलावा एक पद एक नियमावली किए जाने की भी मांग लिपिक कर रहे हैं।


 

Tags - jharkhand newsranchi lipik