द फॉलोअप डेस्क
रांची से अपराधियों के दुस्साहस का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां लालपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मी ज्वेलर्स में लूट की नीयत से आए अपराधियों को स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ये अपराधी ग्राहक बनाकर दुकान में घुसे और जैसे ही अपराधियों ने लूटपाट की कोशिश की, वहां मौजूद लोगों ने एकजुट होकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधियों को दबोच लिया । इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी देदी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।