logo

रांची में नशीले कफ सिरप गिरोह का पर्दाफाश, थार से 122 बोतल बरामद; सरगना समेत दो गिरफ्तार

bariyatu_case.jpg

रांची 
रांची में जमीन के कारोबार की आड़ में नशीले कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक गिरोह का बरियातू थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दअरसल, जमीन के कारोबार में आमदनी घटने के बाद एक कारोबारी ने अपने दोस्तों के कहने पर नशीले कफ सिरप की तस्करी शुरू कर दी। बरियातू थाना पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रविवार को सरगना बॉक्सी खान उर्फ जावेद और उसके साथी सौरभ कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।आइए पूरा जानते है मामला विस्तार से 
थार गाड़ी से हो रही थी नशीले कफ सिरप की सप्लाई
गिरफ्तार बॉक्सी खान बरियातू बस्ती का, जबकि सौरभ कुमार गुप्ता लालपुर के रेडियम रोड का रहने वाला है। पुलिस ने बरियातू स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में छापेमारी कर बॉक्सी के कब्जे से थार (JH01GE-2211) बरामद की। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 122 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप मिली। पूछताछ के दौरान बॉक्सी इन दवाओं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने स्वीकार किया कि वह कोलकाता से प्रतिबंधित कफ सिरप लाकर रांची के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था।
खुद को बताता था जमीन कारोबारी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जमीन के कारोबार में मंदी आने के बाद बॉक्सी ने अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ मिलकर नशीले कफ सिरप की सप्लाई चेन तैयार की। वह अपने पुराने परिचितों और जमीन के कारोबार से जुड़े युवकों को ही माल पहुंचाता था, जबकि बाहरी लोगों के सामने खुद को जमीन का कारोबारी बताकर अपनी असली गतिविधियों को छिपाए रखता था। पुलिस की नजर से बचने के लिए वह थार गाड़ी का इस्तेमाल करता था।

Tags - Ranchi Police Drug Smuggling Bariyatu Crime News Ranchi Jharkhand News