logo

JAC 12th Result 2026 : झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, DigiLocker ने दिए संकेत

ChatGPT_Image_May_6,_2026,_02_13_55_PM1.png

द फॉलोअप डेस्क 

आज DigiLocker ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि JAC 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्रों को पहले से रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी गई है, ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे बिना देरी के इसे देख सकें। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि छात्र DigiLocker के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। मिले संकेतों के मुताबिक, इस बार कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स—तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इसके लिए DigiLocker का रिजल्ट पोर्टल एक्टिव कर दिया गया है, जहां छात्र पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे jacresults.com सहित अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे।

 

 

ऐसे चेक करें JAC 12वीं रिजल्ट 2026
सबसे पहले jacresults.com पर जाएं
“JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लेंटॉपर्स और पास प्रतिशत पर नजर
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची और कुल पास प्रतिशत भी जारी करेगा। हर साल की तरह इस बार भी यह देखना अहम होगा कि किस स्ट्रीम में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहता है।

Tags - Ranchi Exclusive NewsResult 2026jharkhand