logo

बम से उड़ाने की धमकी के बाद रांची एयरपोर्ट अलर्ट, CISF हाई अलर्ट पर

बम से उड़ाने की धमकी के बाद रांची एयरपोर्ट अलर्ट, CISF हाई अलर्ट पर

रांची:
Ranchi News:
देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड में रखा गया है। यात्रियों की जांच तेज करने के साथ उनके सामान की भी बारीकी से तलाशी ली जा रही है। टर्मिनल भवन से लेकर प्रवेश द्वार और विमान संचालन क्षेत्र तक सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2022 से 2024 के बीच भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को पांच बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहती हैं।

CISF के जवान कर रहे निगरानी
बिरसा मुंडा हवाई अड्डे की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के पास है। एयरपोर्ट परिसर में सीआइएसएफ के जवान यात्रियों और उनके सामान की जांच करने के साथ टर्मिनल भवन, प्रवेश द्वार और विमान संचालन क्षेत्र पर लगातार नजर रख रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जवानों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी भी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है।

आम दिनों की अपेक्षा बढ़ाई गई सुरक्षा
एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि हवाई अड्डे की सुरक्षा आम दिनों की अपेक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा जांच और निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन का जोर इस बात पर है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Tags - Ranchi AirportBomb ThreatCISF AlertBirsa Munda AirportJharkhand News