रांची
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक स्टेडियम परिसर में लगे हाई मास्ट लाइट टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
घटना की पूरी जानकारी
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान लातेहार निवासी हीरा लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज था। युवक पूरी रात टावर पर ही बैठा रहा और करीब आठ घंटे तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। रविवार सुबह उसकी पत्नी मौके पर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया।
क्या मांगे राखी है इस युवक ने पढे जरूर
टावर पर चढ़े रहने के दौरान युवक ने कई मांगें भी रखीं। उसने कहा कि वह अपने गांव में एक स्कूल खोलना चाहता है और राज्य में रोजगार के मुद्दे को भी उठाया। इसके साथ ही उसने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह उनसे "भीख में एक रुपया" चाहता है। पुलिस के अनुसार युवक अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लगातार आत्महत्या की धमकी भी दे रहा था। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद उससे पूछताछ कर पूरे मामले की जांच की जाएगी।