द फॉलोअप / रांची:
रांची के पिस्का मोड़ के पास रविवार सुबह पशुओं से लदे एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हंगामा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने पशुओं को तस्करी के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए वाहन को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कथित तौर पर पशु तस्करी में शामिल लोगों और स्थानीय लोगों के बीच भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद पशुओं को वाहन से बाहर निकाला गया
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वैन में लदे पशुओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में आग लगा दी। घटना के दौरान पशुओं से लदे दो अन्य वाहनों के मौके से फरार होने की सूचना है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
.jpeg)
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार बताए जा रहे दोनों वाहनों की तलाश में जुटी है। साथ ही, घटना के पीछे की परिस्थितियों और कथित पशु तस्करी के आरोपों की भी जांच की जा रही है।