रांची:
Ranchi News: आईटीआई बाजरा की एक महिला अपने चार बच्चों के साथ एसएसपी (SSP) आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि करीब एक साल पहले अस्पताल (Hospital) से उसका बच्चा चोरी हो गया था, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला का कहना है कि बच्चे को खोजने के लिए उसने काफी प्रयास किए और प्रशासन (Administration) से मदद भी मांगी, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली। इससे परेशान होकर वह अपने चार बच्चों के साथ आखिरी कदम उठाने के लिए रांची एसएसपी (Ranchi SSP) आवास पहुंची।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
महिला और उसके बच्चों के एसएसपी आवास पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए लालपुर थाना प्रभारी ने महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला का आरोप है कि अस्पताल से बच्चा चोरी हुए करीब एक साल बीत चुका है, लेकिन अभी तक बच्चा बरामद नहीं हो सका है। इसी से परेशान होकर उसने आत्मदाह करने जैसा कदम उठाने की बात कही है।