logo

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र : सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे के लिए स्थगित

vidhansabha13.jpg

द फॉलोअप डेस्कझारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही 2 घंटों तक चल कर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। इस दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रवृत्ति का मामला उठाया।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जो भी मुद्दे हैं, राज्य सरकार पर इस पर जांच कराए। वहीं धान खरीद को लेकर कहा कि इसमें गड़बड़ी का मामला लगातार सामने आया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कार्यवाही के दौरान विधायक अमित यादव, सुरेश बैठा, सीपी सिंह, दीपिका पांडेय सहित कई विधायकों ने सदन में अपने मुद्दे उठाये। इसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही शुरू हुई। और कुछ ही देर में कार्यवाही को दोपहर 2 बजे लिए स्थगित कर दिया गया। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand assembly news jharkhand vidhansabha news