logo

भारत–वेस्टइंडीज T20 मैच का टिकट खरीदने का आज भी मौका, 4 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर

भारत–वेस्टइंडीज T20 मैच का टिकट खरीदने का आज भी मौका, 4 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर

रांची: 
India vs West Indies T20 Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को होने वाले टी-20 (T20) मैच का टिकट (Ticket) खरीदने का आज (Today) आखिरी मौका है। मंगलवार को जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) के टिकट काउंटर (Ticket Counter) सुबह से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। सोमवार को भारी भीड़ के बीच 4011 ऑफलाइन टिकट (Online Ticket) बिके थे, जबकि ऑनलाइन टिकटों का कोटा महज 17 मिनट में खत्म हो गया था। ऐसे में आज भी काउंटरों पर क्रिकेटप्रेमियों की भीड़ जुटने की संभावना है।

मंगलवार को भी सभी श्रेणियों के टिकट मिलेंगे
जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार को भी दर्शक सभी श्रेणियों के टिकट खरीद सकेंगे। इस बार ऑनलाइन टिकटों का कोटा पहले की तुलना में कम रखा गया था। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था परीक्षण के तौर पर की गई थी। 6 अक्टूबर को टिकट बिक्री का अंतिम दिन है। ऐसे में मंगलवार को टिकट खरीदने के लिए स्टेडियम के काउंटरों पर फिर भीड़ जुटने की संभावना है।

10 घंटे तक कतार में खड़े रहे दर्शक
टिकट खरीदने के लिए क्रिकेटप्रेमियों को घंटों कतार में इंतजार करना पड़ा। कई दर्शक करीब 10 घंटे तक लाइन में खड़े रहे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कतार में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। भीड़ बढ़ने की स्थिति में पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया था।

दिव्यांग दर्शकों के लिए बनाई गई अलग कतार
टिकट खरीदने के लिए दिव्यांग दर्शक भी जेएससीए स्टेडियम पहुंचे। उनके लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई थी, ताकि उन्हें टिकट लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। मैच को लेकर शहर में क्रिकेटप्रेमियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

Tags - India vs West Indies JSCA Stadium Ranchi T20 Match Tickets Ranchi News JSCA Ticket Price IND vs WI 2026