रांची
Ranchi News: रांची के जेएससीए (JSCA) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज (India V/S West Indies) के बीच टी-20 (T20) मुकाबले को लेकर टिकटों (Ticket) की बिक्री शुरू हो गई है। दर्शक आज शाम 4 बजे तक स्टेडियम में बनाए गए टिकट काउंटर से मैच का टिकट खरीद सकेंगे। वहीं, मंगलवार को सुबह 9 बजे से टिकट काउंटर दोबारा खोले जाएंगे।

कालाबाजारी रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी
टिकटों की बिक्री के दौरान कालाबाजारी और अव्यवस्था रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। टिकट काउंटर और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
.jpeg)
सुरक्षा व्यवस्था की वरीय अधिकारियों ने की समीक्षा
मैच को लेकर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
.jpeg)
भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े इंतजाम
जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि मैच को लेकर दर्शकों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम में प्रवेश से लेकर मैच खत्म होने तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस और आयोजन समिति की टीम मिलकर पूरे इंतजाम की निगरानी करेगी।