logo

15 साल के लड़के को मिली संत की उपाधि, छोटी से उम्र में किये कई चमत्कार; ऐसे रखा है शव

saint.jpg

द फॉलोअप डेस्क
15 साल के एक युवक को लंदन में संत की उपाधि मिलने जा रही है। युवक को ये उपाधि उसके द्वारा कम उम्र में किए चमत्कार के लिए दिया गया है। मामला लंदन का है।  2006 में कार्लो एक्यूटिस की 15 साल की उम्र में न्यूकेमिया से मौत हो गई थी। कार्लो एक्यूटिस का शव इटली के असिसि शहर में रखा है। कार्लो के शव को नाइकी की जींस और स्वेटशर्ट पहनाकर रखा गया है। कैथोलिक चर्च की ओर से पहली बार किसी मिलेनियल (Millennial) को संत की उपाधि दी जाएगा। मिलेनियल एक ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है, जिसका जन्म 1980 से 90 के अंत में हुआ है।


किन दो चमत्कारों के लिए मिलने जा रही संत की उपाधि
संत की उपाधि के लिए कार्लो एक्युटिस के मरणोपरांत दो चमत्कारों को भी क्रेडिट दिया जा रहा है। कार्लो का शव जब शीशे के बॉक्स में रखा था, तब कोस्टा रिका की रहने वाली एक महिला की मां आई थी। उसने कार्लो के शव के सामने प्रार्थना की थी और एक नोट छोड़कर गई थी। यह 2022 की बात है और उसके बाद उसी दिन से बेटी ने अच्छे से सांस लेना शुरू किया। फिर 10 दिनों के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। महिला की बेटी ब्रेन हैमरेज की शिकार थी, लेकिन वह ठीक हो गई और दिमाग से खून की ब्लीडिंग भी बंद हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार एक बच्चे को बचाने के चमत्कार का क्रेडिट भी कार्लो को दिया जाता है।


संत की उपाधि दी जाएगी
स्काई न्यूज के मुताबिक पोप फ्रांसिस ने वेटिकन के संत बनाने वाले विभाग के प्रमुख कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो के साथ एक मीटिंग में कार्लो को दूसरे चमत्कार का श्रेय देने का फैसला किया। कार्लो को अनौपचारिक रूप से ईश्वर के इनफ्लुएंसर के रूप में जाना जता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने ईसाई धर्म को बढ़ाने के लिए अपने कंप्यूटर कौशल का इस्तेमाल किया। लंदन में जन्मे कार्लो मिलान में बड़े हुए, जहां उन्होंने कई वेबसाइटें बनाईं। दूसरे चमत्कार का मतलब है कि अब उन्हें संत की उपाधि दी जा सकती है। वेटिकन ने अभी यह नहीं बताया कि ऐसा कब होगा।

Tags - londonlondon newsMillennialAssisi