logo

16 फुट लंबे पाइथन ने महिला को जिंदा निगल लिया, लापता होने के तीसरे दिन मिली लाश

python1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंडोनेशिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां एक 16 फुट के अजगर ने महिला को जिंदा निगल लिया। महिला का नाम फरीदा है। उसकी उम्र 45 साल बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार फरीदा गुरुवार से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया। इसके बाद 3 दिन बार सांप के पेट से मृत महिला का  शव मिला।

 

 
महिला का पता नहीं चला पा रहा था
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के घर न लौटने पर उसकी खोज शुरू हुई। फरीदा के पति और कुछ स्थानीय लोगों को खोज के दौरान उसके सामान मिले लेकिन महिला का पता नहीं चला। उसी इलाके में स्थानीय लोगों ने एक अजगर को घूमते देखा जिसका पेट असामान्य तरीके से फूला हुआ था। संदेह होने पर लोगों ने अजगर को पकड़ा और तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।


चार बच्चों की मां को निगला
दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी। बाद में उसके पति और गांव के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। तलाशी के दौरान महिला के पति को उसका कुछ सामान मिला, जिसके चलते उसे अनहोनी का शक हुआ।

Tags - indonesia newspython swallowed woman alive shocking news