logo

World Record : नाक से धक्का मारकर मूंगफली के दाने को पर्वत पर पहुंचाया, बनाया विश्व रिकॉर्ड

bob.jpg

डेस्क:
किसी ने क्या खूब कहा है कुछ करना है तो डटकर चल, थोड़ा दुनिया से हटकर चल। लीक पर तो सभी चल लेते हैं, कभी इतिहास को पलटकर चल। ऐसे ही इतिहास के बदलकर कोलोराडो (Colorado) के बॉब सलेम ने विश्व रिकॉर्ड(World Record) कायम किया हैं।इन्होंने यह रिर्कोड एक आनोखी चीज मं  बनाया है। बॉब ने नाक पर कंट्रसेपशन पहना और धक्का मारकर मूंगफली के दाने को पाइक पीक पर्वत पर पहुंचा। ऐसा करने में उन्हें 7 दिन लगे। दशकों बाद 21वीं सदी (21st Century) में ऐसा करने वाले बॉब पहले शख्स बन गए हैं। इसके पहले इस रिकॉर्ड को बनाने में 8 दिन का वक्त लगा था।

सिटी ऑफ़ मैनिटौ स्प्रिंग्स सरकार ने फेसबुक पर साझा किया वीडियो
सिटी ऑफ़ मैनिटौ स्प्रिंग्स सरकार द्वारा फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने बॉब सलेम  के प्रयासों की एक छोटी से झलक दिखाई हैं। कड़ी मेहनत और सूझबूझ से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराकर सदी के पहले शख्स बन कर 53 साल के बॉब बेहद खुश हैं। वो कहते हैं कि “मैनिटौ स्प्रिंग्स जैसा कोई शहर नहीं है। मैनिटौ स्प्रिंग्स के 150वें समारोह का जश्न मनाने के लिए वो बेहद उत्साहित थे।

मैनिटौ स्प्रिंग्स के 150 साल के उत्सव के उपलक्ष्य में किया कारनामा
दरअसल, मैनिटौ स्प्रिंग्स के 150 साल के उत्सव के उपलक्ष्य में बॉब सलेम ने इस अनोखे रिकॉर्ड को करने की ठानी और 9 जुलाई को सुबह 9 बजे मूंगफली के दाने को पहाड़ पर धकेलना शुरू कर दिया। कड़ी मेहनत के साथ ऐसा करते-करते बॉब 15 जुलाई को सुबह 10 बजे पर्वत के पीक पर पहुंच गए। कोलोराडो के बॉब सलेम ऐसा करने वाले अब तक के चौथे रिकॉर्ड होल्डर बन गए। 21वीं सदी में ऐसा करने वाले वे पहले शख्स हैं। बता दें कि कोलोराडो संयुक्त राज्य अमेरिका  का एक राज्य है। यह अमेरिका के मध्य-पश्चिम में दक्षिणी रॉकी पर्वतों को अपने में समाए हुए हैं।