logo

शख्स को कार से रौंदकर लाश को चूमा, फिर 9 बार घोंपा चाकू; कहां हुई ये खौफनाक वारदात

houston.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अमेरिका में एक ट्रांस महिला ने एक 64 साल से युवक की निर्मम हत्या कर दी। महिला ने पहले शख्स को कार से रौंदा फिर 9 बार चाकू घोंपा। इतना ही नहीं हत्या करने से पहले महिला ने व्यक्ति को कई बार चूमा। यह पूरी घटना अमेरिका के ह्यूस्टन शहर का है। ये पूरी वारदात इलाके के सीसीटीवी में कैद हो गई। 


मृतक के शरीर के ऊपर लेट गई और उसे कई बार चूमा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित स्टीवन एंडरसन अपने पड़ोस में जा रही है। तभी पीछे से एक सफेद कार तेज रफ्तार ने युवक को टक्कर मारी। इसके बाद कार दोबारा आई और एक बार फिर युवक को टक्कर मारी। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जिसके बाद महिला वहां से फरार हो गई। हालांकि, द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, महिला घटनास्थल पर थोड़ी देर बाद फिर वापस आई। वह मृतक के शरीर के ऊपर लेट गई और उसे कई बार चूमा। इसके बाद महिला ने उसने 9 बार शरीर से चाकू से घोंपा। बता दें कि महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।


वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश की थी महिला ने
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने वारदात को अंजाम देने के बाद एक गाड़ी पर बैठने की कोशिश की। हालांकि उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह पैदल की घटनास्थल से भागने लगी। हैरिस काउंटी के रिकॉर्ड में कहा गया है कि आरोपी ट्रांस वुमन फिशर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या, गिरफ्तारी से बचने और अस्पताल कर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। 

Tags - international newscrime news