logo

दिल्ली में घने कोहरे का असर : 60 उड़ानें रद्द, 11 के रूट बदले; 550 फ्लाइट्स हुईं लेट

flight11.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

दिल्ली में घने कोहरे (dense fog) की जद में आयीं 60 उड़ानों (flights) को रद्द करना पड़ा औऱ 11 विमानों के रूट बदल दिये गये। साथ ही 550 फ्लाइट ऐसी हैं जिन्होंने 10 से 15 घंटे तक लेट से उड़ान भरी। बता दें कि दिल्ली में इस दिनों सीजन का सबसे अधिक घना कोहरा पड़ रहा है। इसका सीधा असर विमानों की उड़ान पर पड़ा है। मिली खबर के मुताबिक सबसे अधिक असर अंतरराष्ट्रीय उडानों पर पड़ा है। इससे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची रही। एयरपोर्ट के तीनों टर्निमल पर यात्री सही समय की जानकारी के लिए इधर-उधर भागते दिखे। कई यात्री एयरपोर्ट अधिकारियों से उलझते भी दिखे। 

घरेलू उड़ानों पर असर 

घने कोहरे की वजह से कई घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया गया तो लगभग 400 फ्लाइट्स देरी से उडीं। मिली खबर के मुताबिक गोवा की फ्लाइट्स 8, मुंबई की फ्लाइट्स 7, कोचीन की फ्लाइट्स 11, बैंगलुरु की फ्लाइट्स 9, कोलकाता की फ्लाइट्स 5, कुल्लू की फ्लाइट्स 4 और पोर्ट ब्लेयर की फ्लाइट् ने 5 घंटे की देरी से उड़ान भरी। इस दौरान यात्री एयरपोर्ट पर हंगामा करते दिखाई पड़े। इसी तरह इन स्थानों से दिल्ली पहुंचने वाले विमान भी देरी से रन-वे पर उतरे।

 

इंटरनेशनल उड़ानें भी आयी जद में 

दिल्ली एयरपोर्ट से मिली खबरों में बताया गया है कि घने कोहरे का सबसे अधिक असर इंटरनेशनल उड़ानों पर पड़ा है। रियाद के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को 10 घंटे की देरी से टेक ऑफ की इजाजत मिली। दुबई की उड़ान 15 घंटे तक लेट हुई। वहीं, इस्तांबुल और शारजाह की फ्लाइट्स को क्रमश: 15 और 11 घंटे की देरी से उडान भरने का सिग्नल मिला। खबर है कि कोहरे के कारण 106 इंटरनेशल उडानें देरी का शिकार हुईं।