logo

लड़कियों के नग्न शरीर पर रईसों के लिए परोसा खाना, कीमत 2.5 लाख; अब ये सजा मिलेगी

SUSI.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
ताइवान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ताइवान पुलिस ने एक निजी क्लब की जांच शुरू की है। दरअसल, क्लब की ओर से जिस तरह के डिनर का आयोजन किया गया था उसमें एक न्यूड महिला के शरीर के ऊपर सुशी और साशिमी परोसा गया था, जिसे 'सुशी बोट' कहा जाता है। इस तरह के डिनर को न्योतैमोरी डिनर भी कहते हैं। मामले को लेकर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ताइवान के तटीय शहर ताइचुंग के एक प्राइवेट क्लब में इस तरह के डिनर का आयोजन किया गया था। यहां महिला का इस्तेमाल खाना परोसने के लिे प्लेट के तौर किया गया था। जिसकी कुछ तस्वीरें भी लीक हो गई हैं। अब इस प्राइवेट क्लब के खिलाफ स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। 


लीक हो गईं तस्वीरें
ताइवान के निजी क्लब में हुए डिनर को लेकर जिस तरह की तस्वीरें लीक हुई हैं वो हैरान करने वाली है। यहां एक युवती के शरीर पर फूलों की सजावट की गई थी और उसे पूरी तरह से न्यूड अवस्था में टेबल पर लिटाया गया था। युवती के निजी अंगों पर भोजन रखा हुआ था। डिनर में शामिल हुए मेहमानों ने सीधे उसके शरीर से खाना उठाया और खाया। खास बात यह है कि दावत बहुत महंगी थी। प्रति व्यक्ति भोजन की कीमत 3100 अमेरिकी डॉलर थी, यानि इंडियन रेट ढाई लाख रुपये थी। खाना ही 60 हजार न्यू ताइवान डॉलर का था, इसके बाद क्लब ने 40 हजार ताइवान डॉलर की फीस मॉडल के लिए अलग से चार्ज की थी। इस डिनर पार्टी में 20 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे। डिनर का पूरा कार्यक्रम करीब दो घंटों तक चला था।


नग्नता कानून का उल्लंघन 
न्यूड महिला के शरीर पर खाना परोसने की तस्वीरें लीक होने के बाद इस घटना के तूल पकड़ लिया। यह खुलासा नहीं हो पाया है कि तस्वीरें लीक करने वाला शख्स क्लब का ग्राहक था या फिर कर्मचारी। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक रूप से यह नग्नता कानून का उल्लंघन हो सकता है। जांच की जा रही है कि आयोजन स्थल पर पब्लिक एंट्रेंस थी या नहीं। ताइचुंग सिटी हेल्थ ब्यूरो का भी कहना है कि अब तक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन कोई भी परेशानी आने पर कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मॉडल्स को हायर किया
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोजकों ने सर्वर के रूप में काम करने के लिए स्थानीय ताइवानी मॉडलों को काम पर रखा था। ग्राहकों के लिए सुशी और साशिमी तैयार करने के लिए पेशेवर शेफ लाए गए थे। मामले का खुलासा करने वाला ग्राहक था या कर्मचारी इस बात की जानकारी नहीं मिली है। मामले की ऑनलाइन खूब आलोचना हुई जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। ताइचुंग सिटी स्वास्थ्य ब्यूरो ने कहा कि उन्हें मामले से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन वो तेजी से कार्रवाई करने के लिए तैयार है। 
 

Tags - naked bodies Taichung Taiwan aristocrats naked bodies Dinner in Taiwan Dinner on naked body Dinner on girls body