logo

हमला : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भरी सभा में मारी गई गोली, हालत गंभीर

JAPAN.jpg

डेस्कः
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला किया गया है। उनके सीने पर दो गोली मारी गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला किया गया। गोली उन्हें तब मारी गई जब वे एक सभा में भाषण दे रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए वे अचानक ही गिर पड़े। इसके बाद अफरा तफरी मच गई कि आखिर हुआ क्या तो पता चला कि शिंजो आबे के सीने में गोली लगी है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और वे रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं।

 


आरोपी गिरफ्तार 
आरोपी को पुलिस ने मौके गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास गोली भी मिला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गोली क्यों मारी गई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजो को हार्टअटैक भी आया।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए सभा कर रहे थे