logo

HIV पॉजिटिव सेक्स वर्कर ने 200 ग्राहकों से बनाये संबंध, पुलिस सबको ढूंढ़ने में लगी; यहां का है मामला

LIDA.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 


एक HIV पॉजिटिव सेक्स वर्कर ने 200 ग्राहकों से संबंध बनाये। अब पुलिस सबको ढूंढ़ने में लगी हुई है। ये मामला अमेरिका के ओहायो इलाके का है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रपट के अनुसार पुलिस ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। रपट में कहा गया है कि जिन लोगों ने महिला के साथ संबंध बनाए हैं, वो आवश्यक रूप से अपना टेस्ट करा लें। बता दें कि दक्षिण-पूर्व ओहायो में एक छोटा सा शहर है। Linda Leccesse नाम की इस सेक्स वर्कर ने कहा है कि उसने अधिकतर लोगों के साथ इसी शहर में संबंध बनाये। इस आधार पर अनुमान लगाया गया है कि संभावित संक्रमित लोग इसी के आसपास के हो सकते हैं। 

काउंटी शेरिफ ऑफ़िस ने जारी किया बयान 
इधर, इस खबर के प्रसारण औऱ प्रकाशन के साथ वाशिंगटन काउंटी शेरिफ ऑफ़िस के चीफ़ डिप्टी मार्क वार्डन ने एक बयान दिया है। शेरिफ ने कहा, "यह मामला फ्लोरिडा से लेकर ईस्ट कोस्ट तक कहीं भी हो सकता है। हम स्थानीय लोगों से भी संपर्क करेंगे। जो भी लोग लिंडा के संपर्क में आए, उन्हें अलर्ट करने के लिए पुलिस ने उन्हें फ़ोन करना शुरू कर दिया है। साथ ही उनसे कहा है कि अगर उन्हें लिंडा के किसी जानकार के बारे में पता हो तो पुलिस को सूचित करें।" 

क्या बताया लिंडा ने 

पुलिस को दिये बयान में लिंडा ने बताया कि उसकी आयु 30 साल है। उसने 1 जनवरी 2022 से 2 सालों तक कम से कम 211 लोगों के साथ यौन संबंध बनाए हैं। ये सभी लोग अमेरिका के अलग-अलग राज्यों के हो सकते हैं। वहीं, पुलिस ने कहा है कि यह लगभग वही समय है जब लिंडा ने HIV का टेस्ट करवाया था। चिकितस्कों ने उसकी रिपोर्ट्स को पॉज़िटिव बताया था। बहरहाल, इस खबर के सुर्खियों में आने के बाद लोग सतर्क हो गये हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sex workerHIV positive Linda Leccesse Big News