logo

शादी के 16 साल बाद पत्नी का ये राज जानकर पति के उड़ गए होश, उसे यकीन ही नहीं हो रहा

family.jpg


द फॉलोअप डेस्क :

किसी भी इंसान की जिंदगी में परिवार का बहुत महत्व है। परिवार का साथ होना सबसे बड़ी खुशी है। इंसान चाहे जितने भी तनाव में हो, परिवार के साथ का एक पल उसके चेहरे पर मुस्कान ले आता है लेकिन, यदि आपको एक दिन पता चलेगा कि जिस परिवार को आप अपना समझ रहे थे, वो कभी अपना था ही नहीं। ऐसा ही कुछ हुआ है चीन में जहां सच जानने के बाद उसके होश उड़ गए हैं। दरअसल, चीन के इस आदमी को लगता था कि उसकी जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है। वह अपनी पत्नी के साथ 16 साल से खुशहाल दांपत्य जीवन जी रहा है लेकिन, उसी पत्नी ने ऐसा राज छिपा रखा था जिसकी इस व्यक्ति ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। 

प्यार और भरोसे पर टिका होता है दांपत्य जीवन
पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ प्यार और विश्वास पर टिका होता है। भरोसे के दम पर दोनों अपनी पूरी जिंदगी एक ही छत के नीचे गुजारने का संकल्प लेते हैं। हालांकि, इस रिश्ते में सबसे बड़ा धोखा चीन के रहने वाले चेन जिक्सियन नाम के शख्स को मिला। ओडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी शादी उनसे 8 साल छोटी महिला से हुई थी। वह जल्दबाजी में रिश्ते में आया था और उसकी पत्नी काफी सीधी-सादी लग रही थी। शादी के कुछ समय बाद ही उन्हें अपनी पत्नी के गर्भवती होने की खबर मिली। उनकी एक बेटी भी थी लेकिन उन्हें इस बात का एहसास भी नहीं था कि वह पहले से ही गर्भवती हैं।

 

दंपति की 2 बेटियों का जैविक पिता नहीं है चेन
दरअसल, चेन को ड्राइवर की नौकरी मिल गई थी। वह ज्यादातर समय बाहर ही रहता था। उनकी शादी के कुछ दिन और बीते और उनकी 1 और बेटी हुई। चेन खुश था कि उसकी 2 बेटियां हैं। हालांकि, साल 2019 में उसे अपनी पत्नी पर शक हो गया था । वह गर्भवती हो गई। उसने उससे सवाल-जवाब भी किए लेकिन पत्नी ने उसे भरोसा दिलाया कि बेटी उसकी है। 2022 में जब चेन को यकीन हो गया कि उसकी पत्नी बेवफा है तो उसने एक वकील नियुक्त किया। तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के बाद, उन्होंने बच्चों का पितृत्व परीक्षण कराया। यहां उन्हें चौंकाने वाली सच्चाई पता चली कि उनकी कोई भी बेटी जैविक रूप से उनकी नहीं है। हालांकि, अदालत में तलाक के दौरान, उन्हें अपनी 2 बड़ी बेटियों की कस्टडी मिली और उन्होंने अपनी पत्नी से गुजारा भत्ता भी मांगा है।