logo

अंतरिक्ष के लिए तीसरी बार उडान भरेंगी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स, नासा ने और क्या बताया 

s_w.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

भारतीय मूल की निवासी वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उडान भरेंगी। अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र नासा ने ये जानकारी दी है। नासा की ओऱ से जारी खबर के अनुसार भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरने जा रही हैं। सुनीता नासा के 'स्टारलाइनर' से शनिवार को अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगी। ये अंतरिक्ष विमान फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से शनिवार की रात को 10 बजे उड़ान भरेगा। बता दें कि कुछ दिन पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और विमान निर्माता कंपनी बोइंग के संयुक्त मिशन में कुछ तकनीकी मुश्किलें पेश आयी थीं। अब इनको दूर कर लिया गया है। 


क्या कहा है नासा ने 
नासा के वैज्ञानिकों ने बताया है कि 7 मई को अंतरिक्ष यान के ऑक्सीजन वाल्व में तकनीकी खराबी आ गयी थी। इस कारण उड़ान को स्थगित करना पड़ा था। ताजा जानाकरी में अमेरिका के स्पेस एजेंसी नासा ने कहा, "अगर सब सही रहा तो स्टारलाइनर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर डॉक कर जाएगा, जिसके बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अपने साथियों के साथ स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान और उसके उप-प्रणालियों का परीक्षण करने के लिए लगभग एक सप्ताह तक स्टेशन पर रहेंगे।"


इस मामले में खास है ये उड़ान 
नासा से मिली जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान आज शनिवार को भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से शुरू होगी। कहा कि सुनीता विलियम्स और नासा के साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के तहत स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री होंगे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - SpaceNASASunita WilliamsSpace Flight