logo

ब्रिटेन : लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया

liz_truss.jpg

डेस्क:
ब्रिटेन को आज नया प्रधानमंत्री मिल गया है। 47 वर्षीय लिज ट्रस (liz truss) ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। लिज ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री (Third Woman Prime Minister) होंगी।  लिज को ब्रिटेन की सियासत में फायरब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है। 2 महीने चले इलेक्शन कैम्पेन में उनकी एप्रोच कभी डिफेंसिव नहीं रही। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को हराया।


कंजरर्वेटिव पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाऊंगी
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पीएम चुने जाना मेरे लिए सम्मान की बात है।  उन्होंने सभी लोगों का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि मैं कंजरर्वेटिव पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाऊंगी। उन्होंने कहा कि मैं लोगों की उम्मीद पर खरा उतरूंगी। इसके लिए पार्टी के काबिल नेताओ की मदद लूंगी। टैक्स कम करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। उन्होंने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भी शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि बोरिस जॉनसन ने कोरोना काल में अच्छा काम किया। बता दें कि लिज ट्रस को 81 हजार 326 वोट मिले वहीं ऋषि सुनक को 66 हजार 399 वोट मिले।


7 जुलाई को बोरिस जॉनसन ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि 7 जुलाई को बोरिस जॉनसन ने पार्टी नेता पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद कंजर्वेटिव पार्टी में उनका मुकाबला भारतीय मूल के ऋषि सुनक से था। पार्टी के करीब 1.60 लाख सदस्यों ने वोटिंग की।