logo

अब Deepfake वीडियो के सहारे ठगी, कंपनी को 208 करोड़ का चूना; स्कैमर्स ने ऐसे किया कारनामा 

DEEPFAKE1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

अब Deepfake वीडियो के सहारे ठगी का मामला सामने आया है। Deepfake वीडियो की मदद से एक स्कैमर्स ने एक कंपनी को 208 करोड़ का चूना लगाया है। मामला हांगकांग (Hong Kong) की एक मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ा है। बाद दें कि अब तक Deepfake वीडियो का सहारा लोगों को मूर्ख बनाने और बदनाम करने के लिए ही होता आया है। हांगकांग के अधिकारियों के मुताबिक ये ऐसा पहला मौका है जब Deepfake वीडियो के सहारे किसी कंपनी को चूना लगाया गया है। मिली खबर के मुताबिक इस स्कैम में कंपनी को 2.6 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। भारतीय करेंसी के मुताबिक ये राशि लगभग 208 करोड़ रुपये है।

ऐसे किया स्कैम 
मिली खबर में कहा गया है कि स्मैकर्स ने एक मल्टीनेशनल कंपनी के हांगकांग ब्रांच में काम कर रहे कर्मचारियों को अपना निशाना बनाया। इसके लिए उसने कंपनी की एक कॉर्पोरेट मीटिंग का डीपफेक वीडियो तैयार किया। इसमें इंटरनेट पर उपलब्ध कुछ वीडियो फुटेज का सहारा लिया गया। डीपफेक वीडियो में उसने कंपनी सीनियर अधिकारियों को कंपनी की आगामी प्लानिंग के बारे में बोलते हुए दिखाया। साथ ही इसमें किसी दूसरी कंपनी के कर्मचारियों को भी हिस्सा लेते हुए दिखाया। इसका अर्थ ये हुआ कि ठगी का शिकार बने व्यक्ति को छोड़कर, इसमें सभी लोग नकली थे। डीपफेक वीडियो के अंत में कंपनी के सीनियर अधिकारी एक प्लान के तहत कर्मचारियों को कुछ राशि एक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए कहता है। कर्मचारी इसे धोखे में आ गये रकम का ट्रांसफर बताये अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। 

ऐसे हुआ खुलासा 

हांगकांग पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रकम गंवा चुके कर्मचारी ने कुछ दिनों बाद कंपनी के मुख्यालय से संपर्क किया। मुख्यालय से पता चला कि कंपनी ने किसी अधिकारी ने इस तरह का कोई प्लान या आदेश जारी नहीं किया है। संयोग से डीपफैक वीडियो कुछ कर्मचारियों के लैपटॉप में सेव था। इसकी जांच की गयी तो पता चला ये नकली है। इसे विभिन्न तकनीक का इस्तेमाल कर बिल्कुल असली जैसा बना दिया गया है। इसमें प्लान की जानकारी दे रहे अधिकारी का नकली फोटो या चेहरा इस्तेमाल किया गया है। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट के सहयोग से कर रही है।