द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल 2 जुलाई से 9 जुलाई तक विदेशी दौरे पर है। इसी बीच व कल घाना देश पहुंचे हैं। घाना पहुंचे मोदी ने कल रात अकरा के जुबली हाउस में घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर विभिन्न विषयों पर बात की। वहीं वार्ता के बाद उन्होंने सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित चार समझौते पर हस्ताक्षर किया। 
जिसके बाद उन्हें आज यानी बुधवार (भारतीय समयानुसार) को "ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना" से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड के मिलते ही उनके पास कुल 24 वैश्विक अवॉर्ड हो चुके हैं। अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद उन्होंने कहा कि यह सम्मान एक जिम्मेदारी है ताकि घाना-भारत मित्रता को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा सके। अपने अवॉर्ड ग्रहण के भाषण में उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर हुए लिखा कि "मैं घाना के लोगों और सरकार को मुझे 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है"। 