logo

Queen Elizabeth II funeral : महारानी  एलिजाबेथ-II का अंतिम संस्कार आज, दुनियाभर के गणमान्य लोग होंगे शामिल

queen_2.jpg

डेस्क:
महारानी  एलिजाबेथ-II (Queen Elizabeth II) का आज अंतिम संस्कार किया (cremated Today) जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक साढ़े तीन बजे शाही परंपराओं के मुताबिक स्टेट फ्यूनरल शुरू होगा। शाम में राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ दिवंगत महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल (King George VI Memorial Chapel) में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप (Prince Philip) के बराबर में दफनाया जाएगा। महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के गणमान्य शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।

रात 8:30 बजे क्वीन को दफनाया जाएगा
क्वीन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 11 सितंबर से वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा है। यहां से वेस्टमिंस्टर ऐबे तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनका ताबूत हॉल से ऐबे लाने के दौरान मिलिट्री परेड होगी। ऐबे में ही स्टेट फ्यूनरल होगा। इसके बाद शाही परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों की मौजूदगी में प्राइवेट सेरेमनी होगी। भारतीय समय के मुताबिक रात 8:30 बजे (ब्रिटेन में शाम 4 बजे) क्वीन को दफनाया जाएगा।

8 सितंबर को हुआ था निधन
बता दें कि 96 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का निधन हो गया। उन्होंने 6 फरवरी 1952 में ब्रिटेन का शासन संभाला था। एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, 14 अन्य आजाद देशों की भी महारानी थीं। ये सभी देश कभी न कभी ब्रिटिश हुकूमत के अधीन रहे थे। मौजूदा समय में 15 संप्रभु राष्ट्रों की महारानी रहीं । 8 सितंबर को उनके निधन के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक अंतिम संस्कार की तैयारियां की जी रही है।