द फॉलोअप डेस्क
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को अंतरिक्ष से वापस लौट रहे हैं। जहां शुभांशु की पूरी टीम को कैलिफोर्निया के तट पर उतरने के बाद 7 दिनों तक पुनर्वास में रखा जायेगा। ग्रुप कैप्टन शुक्ला 18 दिनों तक आइएसएस पर प्रवास में अंतरिक्ष की यात्रा से होकर लौट रहे हैं। NASA ने बताया कि एक्सिओम-4 के चारों अंतरिक्ष यात्री 14 जुलाई को अंतरिक्ष से 4:35 मिनट पर आइएसएस से रवाना होंगे। वहीं उनका यान 15 जुलाई को अपराह्न 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा। 
बता दें कि शुभांशु शुक्ला भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन, टेस्ट पायलट और इसरो के अंतरिक्ष यात्री हैं। वे उन 4 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं जिन्हें अंतरिक्ष उड़ान के लिए चुना गया है। शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय हैं। 
वहीं बता दें कि शुभांशु शुक्ला और उनकी ये टीम एक्सिओम मिशन-4 के तहत वैज्ञानिक शोध और अध्ययन के लिए आइएसएस यानि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गये हैं। जहां उनका लक्ष्य माइक्रोएल्गी प्रयोग और अंतरिक्ष में पौधों को उगाना भी शामिल है। इस शोध में वे अंतरिक्ष में मूंग और मेथी के बीज उगाए।