logo

'फ्लाइट लैंड होने तक कमोड में बैठिए' स्पाइसजेट के विमान में यात्री के साथ हुआ अजीब वाकया

SJET.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

'फ्लाइट लैंड होने तक कमोड में बैठिए', स्पाइसजेट (SpiceJet) विमान के टॉयलेट में फंसे यात्री को ये अजीब मैसेज मिला, तो उसकी परेशानी का अनुमान सहज लगाया जा सकता है। मुंबई से बैंगलुरु के लिए उडान भरने वाले विमान में ये अजीब वाकया पेश आया। टॉयलेट के गेट मे आयी खऱाबी के काऱण एक यात्री उसके अंदर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। मिली खबर के मुताबिक यात्री को विमान के लैंड करने के बाद बाहर निकाला जा सका। हालांकि इस घटना के बाद स्पाइसजेट के अधिकारियों ने इस असुविधा के लिए माफी मांगी है। 

क्या है पूरा मामला 

ये अजीब वाकया स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG-268 में पेश आया। इस विमान को सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी, लेकिन देरी के कारण इसने मंगलवार सुबह उड़ान भरी। बताया जाता है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद एक यात्री टॉयलेट चला गया। लेकिन टॉयलेट का गेट जाम हो गया औऱ वो अंदर ही फंस गया। लगभग ड़ेढ घंटे की पूरी उड़ान के दौरान वो टॉयलेट में ही फंसा रह गया। एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ को इसकी जानकारी सबसे पहले मिली। उन्होंने विमान के क्रू मेंबर को इस बारे में बताया तब लोग उसकी मदद के लिए भागे। गेट को खोलने की कोशिश की गयी, लेकिन वो नहीं खुला। इसके बाद यात्री को एक कागज पर लिखकर मैसेज दिया गया कि वो लैंड होने तक विमान के कमोड पर बैठा रहे। 

पौने दो घंटे बाद यात्री को निकाला गया बाहर 

बैंगलुरु में विमान की लैंडिग के बाद तकनीशीयन को बुलाया गया और उसकी मदद से जाम गेट को खोला जा सका। इस बीच पूरी यात्रा के दौरान यात्री लगभग पौने दो घंटे विमान के टॉयलेट में ही बैठा रहा। क्रू मेंबर ने उसे कागज पर लिखे मैसेज में उससे आग्रह किया कि वो बिना कोई हरकत किये टॉयलेट के कमोड पर चुपचाप बैठा रहे। उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। यात्री ने ऐसा ही किया। टॉयलेट से बाहर निकलने के बाद उसे तुरंत मेडिकल चेकअप भेज दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।