logo

JAPAN : पत्रकार बनकर पहुंचा था हमलावर, कैंपेन कर रहे शिंजो आबे पर हैंडमेड गन से दागी गोली

abbe1.jpeg

डेस्क:
जापान(Japan) के पूर्व पीएम शिंजो(PM sinzo) आबे की आज सुबह गोली लगने से मौत हो गई है। गोली चलाने वाला 41 वर्षीय हमलावर जापान(Japan) का पूर्व नौसैनिक(Navy) है। ये घटना उस वक्त हुई जब आबे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध शख्स को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने पूर्व पीएम को पीछे से गोली मारी थी। पुलिस ने उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली है। कैंपेन में हमलावर पत्रकार बनकर पहुंचा था और उन्हें हैंडमेड(Handmade gun) गन से आबे पर गोली चलाई। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिंजो आबे को गोली मारने वाले संदिग्ध आरोपी का नाम तेत्सुया यामागामी है। वह नारा शहर का ही रहने वाला है। 2005 में वह रिटायर हो गया था। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।

आबे से नाखुश था हमलावर, हत्या के प्रयास की बात कबूली  
जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में हत्या का प्रयास करने की बात कबूली है। उसने बताया है कि वह आबे से ‘असंतुष्ट’ था। हमलावर ने बंदूक को कैमरा की तरह लेकर आया था। द जापान टाइम्स के रिपोर्ट योमिउरी शिंबुन घटना के वक्त मौके पर ही थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि पूर्व पीएम शिंजो आबे कार्यक्रम स्थल पर 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे थे। जैसे ही वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के काउंसलर उम्मीदवार का परिचय देने लगे, पीछे से एक युवक ने फायर कर दिया। उस वक्त तेज आवाज सुनाई दी। युवक के पास लंबी ट्यूब जैसा कोई हथियार था।आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है।

15 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस, गोली लगने के बाद पड़ा था दिल का दौरा
जापान के पत्रकार योमिउरी शिंबुन के अनुसार 67 साल के आबे पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। पूर्व पीएम को गोली लगने के 15 मिनट बाद वहां एंबुलेंस पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाने तक काफी खून बह गया था। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा भी पड़ा था। 67 साल के आबे पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।