logo

16000 फीट की ऊंचाई पर टूट गई प्लेन की खिड़की, सामने बैठा था बच्चा; फिर ये हुआ

AIR1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

अमेरिका में एक प्लेन 16000 की फीट पर ऊंचाई पर उड़ रहा था, जब इसकी एक खिड़की का ग्लास टूट कर हवा में तैरने लगा। खिड़की के सामने की सीट पर एक बच्चा बैठा था। खबर के मुताबिक बच्चे को चोट लगने की खबर है। लेकिन साथ ही सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना है। अलास्का एयरलाइंस की इस प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर करानी पड़ी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खिड़की का ग्लास टूटने के बाद कैसे लोग दहशत में आ गये और विमान के अंदर अफरा-तफरी का महौल बन गया। 

विमान की कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग 

एक अमेरिकी न्यूज एजेंसी के मुताबिक अलास्का एयरलाइंस के विमान ने ओंटोरियो से कैलीफोर्निया के लिए शुक्रवार की रात उड़ान भरी थी। उड़ान दौरान विमान जब 16 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो मिड एयर फ्लाइट की खिड़की का कांच टूट गया। कांच के कुछ टुकड़े विमान के अंदर उड़ने लगे। इससे एक बच्चों को चोट आयी। विमान को अफरा-तफरी के आलम के बीच पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करना पड़ा। अलास्का एयरलाइंस की ओऱ से कहा गया है कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 


171 यात्री सवार थे विमान में 
अलास्का एयरलाइंस ने खबर दी है कि विमान में हादसे के समय 171 यात्री सवार थे। बताया गया है कि ओंटारिया से उड़ान भरने के बाद विमान के मॉनिटर में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिलने लगी। इसे समझने में जितना समय लगा, उससे पहले विमान की खिड़की का ग्लास टूट गया। कांच के कुछ हिस्से विमान के अंदर उड़ने लगे और कुछ हिस्से विमान के बाहर तैरने लगे। यात्रियों को धैर्य रखने के लिए कहा गया और विमान को पास के पोर्टलैंड इंटरनेशनल पोर्ट की ओर मोड़ दिया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।