logo

ट्रंप का फरमान : ईरान से व्यापार करने वालों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू; फैसले से भारत पर पड़ सकता है ये असर, वैश्विक बाजार सतर्क

ईरान से व्यापार करने वालों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू; फैसले से भारत पर पड़ सकता है ये असर, वैश्विक बाजार सतर्क

नई दिल्ली 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने इस आदेश को अंतिम और निर्णायक बताते हुए कहा कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उनके अनुसार, जो भी देश इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ व्यापार करेगा, उसे अमेरिका के साथ होने वाले सभी कारोबारी लेन-देन पर यह अतिरिक्त टैरिफ चुकाना होगा।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ईरान में सत्ता-विरोधी प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। ट्रंप के इस कदम का असर चीन, ब्राजील जैसे बड़े देशों के साथ-साथ भारत पर भी पड़ सकता है, जिनके ईरान के साथ लंबे समय से व्यापारिक संबंध रहे हैं।


भारत और ईरान के बीच ट्रेड रिलेशन मजबूत रहे हैं। भारत ईरान को बासमती चावल, चाय, दवाइयां, फल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य उपभोक्ता वस्तुएं निर्यात करता है, जबकि ईरान से भारत मेथनॉल, पेट्रोलियम बिटुमेन, एलपीजी, सूखी खजूर और बादाम जैसे उत्पाद आयात करता है।
वित्त वर्ष 2022-23 में भारत-ईरान व्यापार करीब 2.33 अरब डॉलर रहा था, हालांकि हाल के महीनों में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप द्वारा लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ से भारत-ईरान के द्विपक्षीय व्यापार पर और दबाव बढ़ सकता है।


 

Tags - Internationa। Internationa। News Big Internationa। News Breaking Internationa। News