logo

अजब-गजब : अमेरिकी नौसेनिक को दिखा फुटबॉल जैसा UFO, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

अमेरिकी नौसेनिक को दिखा फुटबॉल जैसा UFO, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

डेस्क: 

एक अज्ञात उड़ान वस्तु ( यूएफओ ) कोई भी कथित हवाई घटना है जिसे तुरंत पहचाना या समझाया नहीं जा सकता है। हाल ही में अमेरिकी संसद ने कहा है कि अब तक यूएफओ देखे जाने के 400 से ज्यादा रिर्पोट आ गए हैं। 11 बार तो सैन्य कर्मियों ने उन्हें बेहद नजदीक से देखा है। आज हम अमेरिकी सेना द्वारा लिए गए ऐसे ही एक वीडियो के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एक गोलाकार यूएफओ देखा गया था।

2019 में अमेरिकी नौसेना किया था वीडियो कैप्चर 
2019 में अमेरिकी नौसेना ने ऐसा वीडियो कैप्चर किया जिसमें एक यूएफो को साफ तौर पर देखा जा सकता है। यह UFO समुद्र में लापता होने से पहले कैमरे बहुत देर से स्क्रीन पर नजर आ रहा था। इस यूएफओ के ज्यादा जानकारी तो नहीं मिलीं लेकिन पेंटागन ने इसकी पुष्टि की है कि यह फुटेज एकदम सच है। यूएफओ को डॉक्यूमेंट करने वाले फिल्म मेकर जेरेमी कॉर्बेल ने इस वीडियो को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।