जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े पुराने पैदल पुल को फिर से चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। नागरिक मंच जामताड़ा के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल रेल डिवीजन के डीआरएम के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
गिरिडीह जिले के सदर अस्पताल में शनिवार देर रात अचानक बिजली गुल हो जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। रात करीब 11:30 बजे बिजली आपूर्ति ठप होते ही अस्पताल परिसर अंधेरे में डूब गया और इलाज की व्यवस्था लड़खड़ा गई।
झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में हुए एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद एक अहम सुराग मिला है। रविवार को दुर्घटनाग्रस्त विमान का दूसरा इंजन घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में बरामद किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संत अन्ना धर्मसमाज की सिस्टर निर्मला ज्योति कच्छप को सम्मानित किया गया।
राजधानी रांची में क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें क्षत्रिय समाज की समृद्ध परंपरा, शौर्य, त्याग और एकजुटता को लेकर विचार साझा किए गए। इस भव्य कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।
राजधानी रांची के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में रविवार को युवा आजसू की प्रदेश स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी कला और परंपरागत परिधानों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को करमटोली चौक के समीप “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया।
झारखंड के जमशेदपुर में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एमजीएम थाना क्षेत्र के मलियंता गांव में रसगुल्ला खाते समय 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रसगुल्ला उनके गले में फंस गया, जिससे उन्हें सांस लेने में गंभीर परेशानी
कथाकार और द फॉलोअप के संपादक जेब अख्तर को साहित्य लेखन के लिए राधाकृष्ण स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रांची के प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार विद्याभूषण, शंभू बादल और प्रसिद्ध लेखिका व सांसद महुआ माजी के हाथों प्रदान
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बिनय सिन्हा दीपू ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा लोकतंत्र का महापर्व है और इससे राज्यों की जनता को अपने भविष्य और अपने राज्य क
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को सोनारी स्थित कार्मल जूनियर स्कूल के समीप पथ निर्माण विभाग ने सोनारी-कदमा के लिए 9.91 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्पाद कांस्टेबल मुख्य लिखित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस और नाराजगी का माहौल है।