logo

अनाथ बालक की पढ़ाई का खर्च उठायेंगे मिथिलेश ठाकुर, अन्य सहयोग भी किये 

mith0007.jpg

गढ़वा
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की सकारात्मक सोच एवं विशेष पहल अतिराज केशरी के जीवन में रंग भरेगा। शहर के इंदिरा गांधी रोड निवासी 12 वर्षीय अनाथ बालक अतिराज केशरी का भविष्य अब अंधकारमय नहीं होगा। उसके अंधकारमय प्रतीत हो रहे जीवन को नई रौशनी मिलेगी। भविष्य में रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर मिथिलेश ठाकुर ने अतिराज को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए उसकी पढ़ाई की संपूर्ण जिम्मेवारी ले ली है। स्व. राजेश प्रसाद केशरी व स्व. जूली केशरी के पुत्र अतिराज के पढ़ाई का सारा खर्च पूर्व मंत्री ठाकुर वहन करेंगे। रामनवमी के मौके पर मझिआंव मोड़ झंडा चौक पर महावीर मंडल के मंच से ठाकुर ने इसकी घोषणा की है।  

महावीर मंडल के संरक्षक रहे राजेश प्रसाद केशरी के पुत्र अतिराज को रामनवमी के मौके पर मंच से सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री  मिथिलेश ठाकुर थे। सम्मानित किये जाने के दौरान उन्हें अतिराज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि अतिराज के माता-पिता के नहीं हैं। सर से माता-पिता के साया  उठने से छोटा बच्चा अतिराज संघर्षशील जीवन जीने को मजबूर है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। यह सब जानकारी पाकर  ठाकुर काफी व्यथित हो गए। उनकी आंखें नम हो गई। उन्होंने बालक को गले से लगा लिया। और तत्काल ठाकुर ने अतिराज को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए उसके  पढ़ाई-लिखाई का संपूर्ण खर्च स्वयं वहन करने की मंच से घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे अतिराज के पढ़ाई आदि का खर्च स्वयं पूरा करेंगे। अतिराज ने नम आंखों से कहा कि कौन कहता है कि भगवान नहीं होते। आज रामनवमी पर मुझे साक्षात भगवान से मुलाकात हुई है। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने पूर्व मंत्री  ठाकुर को दिल से धन्यवाद देते हुए उनके इस पुणित कार्य की सराहना की।

झामुमो के युवा नेता दीपक तिवारी ने कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा किये गये इस पुणित कार्य की चहुंओर सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि  मिथिलेश ठाकुर जी दयालु और सकारात्मक सोंच के उर्जावान जनप्रतिनिधि हैं। इनके अथक प्रयास का लाभ पूरे झारखंड की जनता को मिल रही है। अतिराज को आर्थिक मदद कर एवं पढ़ाई की पूरी जिम्मेवारी उठाकर पूर्व मंत्री ने मिशाल कायम किया है। वे जनता एवं क्षेत्र के विकास के लिए हमेश समर्पित हैं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest