logo

जमशेदपुर फायरिंग मामला : 6 घंटे के अंदर 2 अपराधी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

jugalsalai.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों को दबोच लिया। घटना के तुरंत बाद एसएसपी की हिदायत पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) की अगुवाई में एक विशेष छापामारी टीम बनाई गई थी।

टीम ने छापामारी कर सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार और रॉकी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सन्नी सिंह एक दिन पहले ही घाघीडीह केंद्रीय कारा से रिहा हुआ था। उसकी निशानदेही पर एक लोडेड देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद हुई। वहीं रॉकी मिश्रा के पास से दो जिंदा गोलियां मिली हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में राहुल सिंह उर्फ अंतिम पाई, सुजल कुमार गुप्ता और अभिषेक कुमार उर्फ आज़ाद गिरी अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार सन्नी सिंह पर हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। रॉकी मिश्रा का भी हथियारों से जुड़ा पुराना रिकॉर्ड है। कार्रवाई में डीएसपी तौकिर आलम, जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jamshedpur news jamshedpur khabar jamshedpur update crime news crime update crime khabar