logo

जामताड़ा में हाईवे पर ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

vm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहारंगी, स्थित गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार सुखदेव दास को कुचल दिया। मृतक अपने गांव बुद्धूडीह पोस्ता जा रहा थे। इसी बीच सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे को जाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रण में कर सड़क को खाली कराया।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं ट्रेलर चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक रोड जाम न करें और शांति बनाए रखें। 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jamtara news jamtara khabar road accident news