logo

झारखंड में AAP हुई INDIA से बाहर, बोली- अकेले लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

aap11.jpg

रांची 

झारखंड में AAP इंडिया गठबंधन से बाहर हो गयी है। पार्टी ने घोषणा की है कि झारखंड विधानसभा का चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी। इस बाबत AAP झारखंड की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय हुई बैठक में निर्णय लिया गया। पार्टी नेताओं ने  कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक का आयोजन आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय रांची में किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएनए सिंह ने कहा कि झारखंड में AAP इंडिया गठबंधन से बाहर हो गयी है औऱ हम यहां अकेले ही विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।

 
डीएनए सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा गया है। सिहं ने आगे कहा कि झारखंड गठन के 24 साल हो गये। कई सरकारें सत्ता में आयीं और गयीं लेकिन झारखंड में व्यवस्था नहीं बदली। प्रदेश भर में हर दिन जमीन का विवाद और दूसरे अपराध आम बात हो गयी है। वहीं, पार्टी के उप संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि व्यवस्था बदलाव यात्रा के माध्यम से पूरे 81 विधानसभा क्षेत्र में 24 साल का हिसाब किताब होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भगत ने कहा कि झारखंड के मूलवासी आज भी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और रोजगार के लिए सरकार की ओऱ देख रहे हैं। अभी तक उनको निराशा ही हाथ लगी है। 

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड में शहरी क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स दोगुना से ज्यादा कर दिया गया है। पीने के पानी पर भी टैक्स की वसूली हो रही है। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के हक और अधिकार के लिए, झारखंड की अस्मिता को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है। 


 

Tags - AAPJharkhand Assembly ElectionsJharkhand News