logo

दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के बाद बाबूलाल का दावा- सभी 14 सीटें जीतेंगे; गांडेय को लेकर कही ये बात  

BABULAL2.jpeg

रांची 

दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बीजपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि एनडीए सभी 14 सीटें जीतेगा। वहीं गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि यहां भी हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि 400 पार का लक्ष्य एनडीए के लिए कठिन नहीं है। पिछली बार भी बीजेपी ने 303 सीटें जीती थी। एनडीए ने 353 सीट जीती थीं। अब 47 सीट ही आगे बढ़ाना है जो जनता के आशीर्वाद से संभव है।

मोदी की प्रशंसा की 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जो काम किया है, वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, चाहे गैस कनेक्शन हो, घर-घर नल से जल पहुंचना हो, चाहे आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज हो, कोई व्यक्ति भूखे ना सोए इसके लिए प्रति माह मुफ्त राशन देने की बात हो। सभी लोगों को इसकी जानकारी है।

बताई पार्टी की उपलब्धियां 

मरांडी ने कहा कि इसके अलावा भी विकास की कई काम हुए हैं। सड़कें बना रही हैं। हाईवे बन रहे हैं। देश अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है। देश का मान सम्मान भी दुनिया में बढ़ा है। सभी लोगों को इस बात की भी जानकारी है। सभी को इस बार फिर से नरेंद्र मोदी को वोट देकर प्रधानमंत्री बनाना है। कहा कि मजबूत देश के लिए एक मजबूत प्रधानमंत्री का होना जरूरी है।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha Election Babulal marandiGandeyJharkhand News