logo

घर में बल्ब का स्विच ऑफ करते समय करंट लगने से 11 साल की बच्ची की मौत

switchoff.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के सर्वमंगला नगर से एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक 11 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गयी। बच्ची घर में बल्ब का स्विच बंद कर रही थी, तभी उसे जोरदार झटका लगा। परिजन उसे फौर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के बरेठ मोहल्ला की है। यहां रहने वाले गोपाल निषाद के घर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार सुबह उनकी बड़ी बेटी भूमि निषाद (11) घर में बल्ब का स्विच ऑफ करने गयी। बरसात के कारण दीवार गीली थी और उसी दौरान स्विच में करंट आ गया। स्विच बंद करते ही भूमि उसमें चिपक गयी और कुछ देर तक झटका खाती रही। करंट इतना तेज था कि बच्ची मरणासन्न हालत में पहुंच गयी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


 

Tags - National News National Latest News Chhattisgarh News Chhattisgarh Hindi News Chhattisgarh Latest News