रांची
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram temple consecration) से पहले आज रांची में शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें रांची सासंद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, महानगर के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल, भाजपा के कृपाशंकर सिंह, मृत्युंजय शर्मा, बरूण साहू, कुमुद झा, बिंदूल वर्मा सहित अन्य लोग सामिल हुए। श्री सनातन महापंचायत के प्रदेश संयोजक ललित नारायण ने सभी अतिथियों को तलवार और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। शोभा यात्रा का आयोजन श्री सनातन महापंचायत द्वारा किया गया।

2000 भक्तों ने लिया हिस्सा
शोभायात्रा के दौरान पिस्का मोड विश्वनाथ मंदिर से लगभग 2000 की संख्या में सनातनी राम भक्त राम पताका लेकर श्री प्रभु श्री राम जी का जय घोष करते हुए भजन कीर्तन करते ढोल नगाड़े के साथ निकले। रातु रोड़ काली मंदिर, बजरंग बली मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, महावीर चौक होते हुए संकट मोचन हनुमान मंदिर मेन रोड पहुंच कर पूजा अर्चना की गयी। इसके बाद महावीर चौक में शोभायात्रा का समापन किया गया। कल 22 जनवरी को पंडरा मुख्य बाजार महावीर मंदिर में राजा राम जी की आरती बनारस के अर्चकों के द्वारा की जायेगी। साथ ही कवि एवं भजन संध्या का आयोजन महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।

शोभायात्रा में इनका रहा योगदान
रांची चैंबर ऑफ कामर्स, झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन, रांची ब्रोकर एसोसिएशन, आरजीटीए, झारखंड मोटर फेडरेशन, झारखंड लेखक संघ, महावीर मंडल पंडरा, महावीर मंडल ओझा मार्केट जोड़ा मंदिर हेशल सहित अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठन ने भागीदारी की। वहीं शोभायात्रा में शामिल होने वाले राम भक्तों में संजय माहुरी,उदय चौधरी, फिरंगी साव, संतोष सिंह, चंदन प्रजापति, मदन गुप्ता, लखन साहू, रामीकबाल चौधरी, राजकुमार जायसवाल, सुनील सिंह, रणजीत तिवारी, सुजीत कुमार जायसवाल, मनोहर चौधरी, मनोज कुमार, ध्रुव चौरसिया, होडिल राय , बाली राय , संजय यादव , गौरी शंकर, महेंद्र यादव, राजकुमार राय, दिनेश राय, मनोज पासवान, माखन पासवान, बालिंदर यादव, सतेंद्र यादव, मिठू तिवारी, नन्हे सिंह, जोगी कुशवाहा, रमता पांडे, दिनेश चौबे सहित अन्ये के नाम हैं।
