logo

झारखंड में भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेज, जुएल उरांव बने राज्य चुनाव प्रभारी 

JUEL_ORAON.jpg

रांची 
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बड़ा कदम उठाया है। भाजपा के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के. लक्ष्मण ने झारखंड राज्य के लिए राज्य चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। इस पद की जिम्मेदारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जुएल उरांव को सौंपी गई है।
डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा 10 जनवरी 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया के तहत की गई है। झारखंड के लिए राज्य चुनाव अधिकारी के रूप में जुएल उरांव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


भाजपा संगठन की ओर से यह कदम आगामी संगठनात्मक चुनावों को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है। राज्य चुनाव अधिकारी के रूप में जुएल उरांव झारखंड में पार्टी के आंतरिक चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
इस संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन), राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्य प्रभारियों को भी भेजी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में झारखंड भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।


 

Tags - BJP Organisation State Election Officer Jual Oram Jharkhand BJP Party Election