logo

भाजपा 15 जनवरी के बाद प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी-  राकेश प्रसाद

BJP312.jpg

रांची 

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान के लिए प्रांतीय और जिला टोली की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विषय  प्रवेश प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने, संचालन सह संयोजक रोशनी खलखो ने और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सांसद घूरन राम ने किया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला। बैठक में प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी एवम प्रदेश महामंत्री सह सांसद प्रदीप वर्मा प्रदेश पदाधिकारी बालमुकुंद सहाय,विकास प्रीतम, गणेश मिश्र,मुन्ना मिश्र,सुनीता सिंह सहित जिला की सदस्यता अभियान टोली के संयोजक ,सह संयोजक गण उपस्थित थे। कहा कि 15 जनवरी के बाद प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।


बैठक के उपरांत मीडिया ब्रीफिंग करते हुए संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के संयोजक राकेश प्रसाद ने  कहा कि पिछले 22 दिसंबर से प्रारंभ भाजपा का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है।  प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप फाइव में लाने केलिए कार्यकर्ता लगातार ऑनलाइन सदस्यता कर रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि भाजपा का गांव, शहर सभी जगह बड़ा जनाधार है। राज्य के सभी 29 हजार से अधिक बूथों पर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, बूथ समिति है। कहा कि भाजपा फिर से बूथ केंद्रित सदस्यता अभियान चला रही है।सभी बूथों पर अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने की योजना है।

कहा कि भाजपा का केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व सबका साथ,सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी भाजपा के निर्माण केलिए कटिबद्ध है। कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में हाट, बाजार,चौक ,चौराहे,सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कैंपों में आम जनता की भागीदारी  और उत्साह बढ़ चढ़कर देखी जा रही है 

कहा कि पार्टी के सभी प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेवारी देकर सदस्यता अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है उस स्थान पर मैनुअल रसीद के माध्यम से सदस्यता केलिए निर्देश दिए गए हैं। कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन पर्व में अपने समर्थकों के माध्यम से एक मजबूत भाजपा बनाने में सफल होगी।

Tags - BJP Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand live Breaking