logo

अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

अजित,_.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती में हुए विमान हादसे में आकस्मिक निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। देश के शीर्ष नेताओं ने अजित पवार के निधन को भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, "महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अजीत पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। स्व अजीत जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। 
उन्होंने भारी संवेदना व्यक्त करते हुए आगे कहा "मरांग बुरु दिवंगत अजीत जी तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ आज एक अत्यंत दुखद और भीषण हादसा हो गया। 28 जनवरी 2026 की सुबह पुणे के बारामती में उनका निजी चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हृदयविदारक हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी लोगों की मृत्यु हो गई। अजित पवार आज बारामती में जिला परिषद चुनाव से जुड़ी कई जनसभाओं और कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले थे, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।

Tags - national news national khabar national update ajit pawar news ajit pawar khabar ajit pawar update CM hemant soren news CM hemant soren khabar