logo

मेयर पद के नामांकन के बाद संजीव सिंह का बड़ा दावा, कहा- धनबाद नगर निगम का रुका विकास फिर से पटरी पर लाऊंगा

sanjiv_singh.jpg

धनबाद 
धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत बुधवार को समाहरणालय में मेयर पद के लिए नामांकन करने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पिछले करीब छह वर्षों से धनबाद नगर निगम क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है और आम जनता रोज़मर्रा की समस्याओं से जूझ रही है। इसी हालात को देखते हुए वे इस बार मेयर प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच आए हैं।


राजनीति में करीब आठ साल बाद सक्रिय होने के सवाल पर संजीव सिंह ने कहा कि राजनीति से बाहर जाने की बात कहना सही नहीं है। वे लगातार जनता के संपर्क में रहे हैं और उनके लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता यह भली-भांति जानती है कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं।
संजीव सिंह ने आगे कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो धनबाद नगर निगम क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को दोबारा पूरी रफ्तार से शुरू किया जाएगा। सड़क, नाली, पेयजल, सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को उनकी प्राथमिकता में रखा जाएगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest