logo

रातू के तिगरा में कृषि महाकुंभ का आगाज़, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों को सौंपे ट्रैक्टर और किसान क्रेडिट कार्ड

SHILPA111.jpg

रांची
रातू प्रखंड के तिगरा में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी/कार्यशाला 2026 का भव्य उद्घाटन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। कार्यक्रम में मंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।
मेला में ट्रैक्टर, बाइक विद आइस बॉक्स, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), संरक्षित फूलों की खेती से जुड़ी सामग्री, गाय वितरण और मिलेट मिशन के लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिया गया। बड़ी संख्या में किसान और स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग इस आयोजन में शामिल हुए।


कृषि मंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर जिला स्तरीय मेला आयोजित करने का उद्देश्य ग्रामीण किसानों तक विभागीय योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि सरकार खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता से जुड़े किसानों को 50 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी पर योजनाओं का लाभ दे रही है।
उन्होंने किसानों से अपनी जमीन और गांव की पहचान बचाने की अपील करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जरूरी है। साथ ही सामाजिक एकता बनाए रखने और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात भी कही। कार्यक्रम में सचिव अबू बक्कर सिद्दीक़ी, JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत समेत कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कृषि मेला में लगी प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News