logo

गिरिडीह : युवती की मिली अधजली लाश, पहचान करने में जुटी पुलिस

i-०ओ.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बको के बंगाली टोला गांव में एक युवती का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना की पुलिस टीम भारी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने गांव के पास एक युवती का अधजला शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव आंशिक रूप से जला हुआ है। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

घटना के बाद एहतियातन घटनास्थल पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो सके। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से युवती की मौत हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update giridih update giridih khabar giridih news