logo

लोहरदगा : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में ली जान 

lohardaga8.jpg

लोहरदगा 

जिले के भंडरा अंतर्गत मलार टोली गांव में 19 अगस्त को महिला की बेहरमी से हत्या मामले का डीएसपी समीर तिर्की ने खुलासा कर दिया है। तिर्की ने बताया कि महिला का पति ही हत्यारा निकला। अवैध संबंध के शक में आरोपी पति बेनामी मलार ने अपनी पत्नी राखी मालारिन की कुदाल से हत्या कर दी और फरार हो गया था। बताया कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध किसी और से हैं। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 


इसी क्रम में एक दिन विवाद अधिक बढ़ गया। आरोपी पति ने शराब के नशे में कुदाल से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की ने इस बाबत प्रेस को बताया कि आरोपी पति घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था। टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस को सफलता मिली। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कुदाल भी बरामद कर लिया है। 


 

Tags - Lohardaga Husband arrested murdering wife suspicion illicit relationship Jharkhand News