logo

नाबालिग बनी तस्करी का शिकार, महिलाओं ने 80 हजार में किया था सौदा; 4 आरोपी गिरफ्तार

manav2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुमका से मानव तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर 80 हजार में बेचने के सनसनीखेज मामले में दुमका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी करने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
आरोपियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल बताया जा रहा है। जिसमें मोतीहारी जिला के राजेफुर थाना क्षेत्र के सगहरी गांव के अरुण सिंह, चुड़की देवी, दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र की रहने वाली पार्वती देवी और गोड्डा जिला के बक्सरा गांव की पिंकी देवी शामिल है।
बात दें कि मामले को लेकर बीते 6 दिसंबर को नाबालिग की दादी ने थाने में पोती के गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि उसकी पोती सिलाई सीखने की बात कहकर घर से निकली और घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 
कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित किया और जांच शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान मालूम चला कि लापता लड़की बिहार के मुजफ्फरपुर की निवासी है। इसके बाद पुलिस टीम खोजबीन के लिए मुजफ्फरपुर गई। इसी बीच 6 दिसंबर की ही रात में दादी ने थाने में आकर बताया कि उसे पक्की जानकारी मिली है कि उसकी पोती को बहला फुसलाकर 80 हजार रुपए में बिहार के मोतिहारी जिले के सगहरी गांव के अरुण सिंह के पास बेच दिया गया है।
और इस तस्करी में सरैयाहाट मरकुंडा गांव की चुड़की देवी, बाबुडीह गांव की पार्वती देवी, गोड्डा बक्सरा गांव की पिकी देवी उर्फ प्रियंका देवी शामिल हैं। सुचना मिलते ही खोजबीन करने निकली टीम को मोतिहारी भेजा गया और अरुण सिंह के घर में छापेमारी कर नाबालिग को बरामद कर लिया। साथ ही सोमवार को सभी आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar dumka news dumka khabar dumka update crime newshuman trafficking