logo

गुमला में नवजात चोरी का मामला: दंपति रांची से गिरफ्तार, बच्चा बरामद

ARRE03254.jpg

गुमला 
गुमला जिले के सदर अस्पताल से बीती रात नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दंपति को रांची से गिरफ्तार कर लिया है और नवजात को सकुशल बरामद कर लिया गया है। घटना बीती रात की है, जब एक महिला नर्स के भेष में सदर अस्पताल में दाखिल हुई और एक नवजात शिशु को इंजेक्शन लगाने के बहाने उसकी मां से लेकर चली गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह महिला वापस नहीं लौटी, तो बच्चे की मां ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।


सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पाया गया कि एक महिला अपने पति के साथ अस्पताल आई थी और वही नवजात को लेकर चली गई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता से दंपति की पहचान की और रांची से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दंपति ने बताया कि उनका कोई संतान नहीं है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। उनका दावा है कि उनकी मंशा गलत नहीं थी, लेकिन पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest